Sunday , 30 August 2026

अफवाहों पर सख्त वार: डीएम खुद पहुंचे पेट्रोल पंप, कहा-पैनिक खरीदारी बंद करें’

अफवाहों पर सख्त वार: डीएम खुद पहुंचे पेट्रोल पंप, कहा-पैनिक खरीदारी बंद करें’

महराजगंज । जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने आज खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लिया।

डीएम ने परखी हकीकत व्यवस्था

एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और अफवाहों rumour पर सख्त संदेश दिया।

सबसे पहले जिलाधिकारी पकड़ी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां स्टॉक और आपूर्ति की जानकारी ली गई।

पंप संचालक ने बताया कि पेट्रोल का कुल स्टॉक 34,002 लीटर था, जिसमें करीब 5,000 लीटर की बिक्री हो चुकी है। वहीं डीजल का स्टॉक 43,792 लीटर था, जिसमें 3,523 लीटर की बिक्री हुई है।

भ्रामक खबरों से बचें

संचालक ने स्पष्ट किया कि तेल की कोई कमी नहीं है और कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति जारी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबरों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है।

इसके बाद जिलाधिकारी महुअवा ढाला स्थित ‘मा बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन’ पहुंचे। यहां पेट्रोल का स्टॉक 23,890 लीटर पाया गया, जिसमें 8,161 लीटर की बिक्री हो चुकी थी। वहीं डीजल का स्टॉक 14,419 लीटर था, जिसमें मात्र 91 लीटर की बिक्री दर्ज हुई।

 अधिक भीड़ देखने को मिली

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैलन या डिब्बों में ईंधन की बिक्री न की जाए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य खरीद की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया की rumour से दूर रहें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें, ताकि सभी को समुचित मात्रा में ईंधन मिल सके और व्यवस्था बनी रहे।

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और कहीं भी अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

जनपद में वर्तमान में कुल 134 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां 1,036 किलोलीटर डीजल और 842 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है।

26 मार्च को जिले में 650 किलोलीटर डीजल और 376 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …