Sunday , 2 August 2026

पर्यावरण बचाओ, भविष्य संवारो’ का बिगुल:

पर्यावरण बचाओ, भविष्य संवारो’ का बिगुल:

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का आगाज़, विद्यार्थियों से रिकॉर्ड भागीदारी की अपील

 

सोनपति महिला महाविद्यालय में पोस्टर का लोकार्पण, 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, क्यूआर कोड से होगा पंजीकरण

 

महराजगंज। पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को सोनपति महिला महाविद्यालय, महाराजगंज में पोस्टर लोकार्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर महाराजगंज का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

जिले भर में आयोजित होगी गोष्ठि 

जिला पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।इच्छुक विद्यार्थी पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख विमल पांडे, डॉ. शांति शरण मिश्र, प्रिया दुबे, शुभम प्रजापति, सुष्मिता पटेल, सुमित्रा पांडे, तेज बहादुर वर्मा, राजीव द्विवेदी, राजकिशोर वर्मा, गायत्री पटेल, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सावन के पवित्र माह में सोमवार के दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व

सावन के पवित्र माह में सोमवार के दिन जलाभिषेक का विशेष महत्व बनारसी बाबा हिंदू …