हाईवे पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, कोदईला विद्यालय बहाली की मांग लेकर अभिभावक पहुंचे डीएम दरबार
महराजगंज । जनपद के सदर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिसवा के राजस्व गांव कोदईला में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा बहाली को लेकर अभिभावकों का आक्रोश खुलकर सामने आया।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में पुनः शिक्षण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
डेढ़ किलोमीटर दूर,स्कूल School जारहे छोटे बच्चे
अभिभावकों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय कोदईला को प्राथमिक विद्यालय भिसवा से संबद्ध कर दिए जाने के बाद छोटे-छोटे बच्चों को लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पढ़ने जाना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, बच्चों को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730 पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
पूर्व में एक छात्र सड़क हादसे का शिकार भी हो चुका है, जिससे अभिभावकों में दहशत का माहौल है।
क्या है ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में शासन से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद शिक्षण कार्य बंद है।
बच्चों के बैठने के लिए हाल ही में बेंच और डेस्क भी उपलब्ध कराए गए हैं, फिर भी School संचालित नहीं हो रहा। अभिभावकों का कहना है कि दूरी और सुरक्षा की वजह से कई बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है।
अभिभावाकों ने सीएम को भेजा पत्र
ज्ञापन में मांग की गई है कि बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालय कोदईला में शीघ्र शिक्षण कार्य बहाल किया जाए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी भेजी गई है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम उठाता है।
PM News 18 Hindi News Website
