Saturday , 17 October 2026

डीएम का औचक छापा,पुराने वादों पर सख्ती, बड़े बकायेदारों पर शिकंजा

 डीएम का औचक छापा,पुराने वादों पर सख्ती, बड़े बकायेदारों पर शिकंजा

महराजगंज। Surprise inspection जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील नौतनवा एवं विकास खंड कार्यालय रतनपुर–नौतनवा का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और जनहित से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश दिए।

पारदर्शी न्याय दिलाने पर जोर

Surprise inspection के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति का अवलोकन किया तथा सर्वाधिक पुराने लंबित वाद की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी राजस्व न्यायालयों में पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

नियमित एवं प्रभावी सुनवाई की व्यवस्था कर आमजन को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने पर जोर दिया गया।

इसके उपरांत सीआरए कार्यालय का निरीक्षण करते हुए राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।

शीर्ष 10 बड़े बकायेदारों की सूची का अवलोकन कर वसूली कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ग्राम सभा खालिकगढ़ के राजस्व बस्ते, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों की जांच कर सभी पत्रावलियों को अद्यतन रखने, नकल जारी करने का समुचित अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने तथा अभिलेखागार में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रख-रखाव बनाए रखने को कहा गया।

डीएम का औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

विकास खंड कार्यालय रतनपुर–नौतनवा में फॉर्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने दोनों कार्यों में तेजी लाने और आमजन को इनके लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि कृषकों और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना से लाभार्थियों को सब्सिडी, बिजली बिल में कमी और अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …