Friday , 12 June 2026

हर घर जल” योजना की खुली पोल,बिना टोटी के खड़े ढांचे, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण 

हर घर जल” योजना की खुली पोल,बिना टोटी के खड़े ढांचे, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण 

अगयां गांव में अधूरा पड़ा जल जीवन मिशन का कार्य, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

महराजगंज। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

सदर विकासखंड के ग्राम सभा अगयां में योजना की स्थिति सवालों के घेरे में है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए सीट और अन्य ढांचे तो तैयार कर दिए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर अब तक न तो टोटियां लगाई गई हैं और न ही पाइपलाइन का कार्य पूरा हुआ है। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में योजना पूरी दिखाई जा रही है, जबकि धरातल पर हालात इसके विपरीत हैं। लोगों को आज भी पानी के लिए पुराने संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक अधूरी व्यवस्थाओं के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

    हर घर जल” का सपना

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था द्वारा गुणवत्ता और पूर्णता की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि “हर घर जल” का सपना कब तक हकीकत में बदलता है या फिर यह योजना भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घुघली में फिर मिला अज्ञात शव, नहर से लाश बरामद होने पर फैली सनसनी

घुघली में फिर मिला अज्ञात शव, नहर से लाश बरामद होने पर फैली सनसनी महराजगंज। …