Saturday , 17 October 2026

सड़क बनी खेत: जल-जमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने बीच सड़क पर की धान की रोपाई

सड़क बनी खेत: जल-जमाव से त्रस्त ग्रामीणों ने बीच सड़क पर की धान की रोपाई

हल्की बारिश ने खोली विकास की पोल, अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महराजगंज। जनपद के घुघली विकास खण्ड अंतर्गत मंगलपुर पटखौली गांव में जल-जमाव और जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए बीच सड़क पर ही धान की रोपाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों के इस अनोखे प्रदर्शन ने न केवल राहगीरों का ध्यान खींचा बल्कि क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गया।

हल्की बरसात ने खोली गांव के विकास की पोल

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है।

जानकारी के मुताबिक आए दिन होने वाले जल-जमाव से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने किया सड़क पर धान की रोपाई

बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी को जाहिर करने के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब सड़क खेत जैसी हो गई है तो उसमें धान की खेती ही कर ली जाए।

ग्रामीणों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की इस अनूठी पहल के बाद प्रशासन समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …