Saturday , 17 October 2026

चौक कस्बे में घंटों चला ड्रामा

चौक कस्बे में घंटों चला ड्रामा

पुलिस और नगर पंचायत की सूझबूझ से सुरक्षित बचाई गई युवती

 

पेड़ पर चढ़ी युवती से मचा हड़कंप, स्काई लिफ्ट से चला हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन, बड़ा हादसा टला

 

महराजगंज। चौक कस्बे में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक सड़क किनारे एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई।  देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए महराजगंज मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची तथा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवती को सकुशल नीचे उतार लिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस युवती के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस युवती के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

समय रहते टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक पेड़ पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। पुलिस ने धैर्य और सूझबूझ के साथ उसे लगातार समझाने का प्रयास किया किया गया

लेकिन जब वह नहीं मानी तो नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल स्काई लिफ्ट की व्यवस्था कराई। इसके बाद पुलिस और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

 

नेपाल की रहने वाली बताई जा रही युवती

 

थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती नेपाल की निवासी प्रतीत हो रही है। वह नशे की हालत में लग रही है

थाना प्रभारी का कहना है कि महिला फिलहाल स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है कि वह पेड़ पर क्यों चढ़ी थी। उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस युवती के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। यदि समय रहते पुलिस और नगर पंचायत की टीम सक्रिय होकर रेस्क्यू नहीं करती, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान की सराहना करते हुए पुलिस और नगर पंचायत की तत्परता की प्रशंसा की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का कब्जा जाम में जूझ रहे राहगीर

बड़हरा-बरईपार मार्ग पर अतिक्रमण का ‘कब्जा’, आधे घंटे तक जाम में जूझ रहे राहगीर   …