Thursday , 15 October 2026

घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा गायब

घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा गायब, बाइक सवार पर उठाकर ले जाने का आरोप; पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

 

रायबरेली। यूपी। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गडरिया खेड़ा मजरे बाला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा अचानक गायब हो गया। परिजनों के अनुसार बच्चे को एक बाइक सवार द्वारा उठाकर ले जाने की आशंका जताई गई।

 

बताया गया कि गांव निवासी गायत्री सिंह का तीन वर्षीय बेटा वीर प्रताप सिंह घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे मां के बैंक से लौटने पर बच्चा घर के बाहर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिजन तत्काल हरचंदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में खोजबीन तेज कर दी। इसी दौरान महिला आरक्षी नीतू सिंह और प्रिया गौड़ को स्टेशन रोड पर बच्चा सुरक्षित मिल गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

 

बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बच्चा बरामद कर लिया गया है और उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

 

राहुल सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्लॉक इंचार्ज यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …