छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रायबरेली हरचंदपुर। क्षेत्र के अचकारपुर गांव में बुधवार दोपहर छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।
गांव निवासी आशीष कुमार का दो वर्षीय पुत्र अभि कुमार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
नन्हे अभि की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मासूम की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
