Monday , 31 August 2026

missing: स्कूल के लिए निकला मेदनीपुर का छात्र लापता, नहीं लगा सुराग 

missing: स्कूल के लिए निकला मेदनीपुर का छात्र लापता, नहीं लगा सुराग 

Missing:घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम मेदिनीपुर निवासी 14 वर्षीय छात्र परवेज आलम बीते चार दिनों से लापता है।

परवेज 11 जुलाई की सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था

missing लेकिन उसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

स्कूल के लिए निकला परवेज नहीं लौटा घर

परिजनों के मुताबिक, परवेज रोज की तरह आचार्य बलदेव स्मारक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज

missing भुवनी जाने के लिए सुबह करीब आठ बजे साइकिल से निकला था।

लेकिन वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई,

लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।12 जुलाई को परिजनों ने घुघली थाने में तहरीर दी,

जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परवेज के परिजनों ने बताया कि वह लापता होने वाले दिन न तो स्कूल यूनिफॉर्म में था

उसके पास स्कूल बैग था। उसने लाल रंग की टी-शर्ट और जीन्स पहनी थी।

क्या बोले चौकी प्रभारी

जखीरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।

क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर उसके पोस्टर लगाए गए हैं।

इसके अलावा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

missing पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्र की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …