Thursday , 15 October 2026

Health: स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पताल पर बड़ी कार्यवाही 

 

Health: स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पताल पर बड़ी कार्यवाही 

Health: बिना लाइसेंस के चल रहा था हॉस्पिटल, मरीज को भेजा गया सीएचसी घुघली हॉस्पिटल

जिले में जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे फर्जी अस्पतालों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में नौरंगिया रोड पर स्थित एक अवैध रूप से संचालित

14 जुलाई को डिलीवरी हुई थी

Health: अस्पताल पर छापेमारी कर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल में एक महिला मरीज सुमन पत्नी संदीप, निवासी पटखौली सिसवा भर्ती पाई गईं

बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को डिलीवरी हुई थी। मौके पर कोई भी प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं था, न ही प्रसव से जुड़ी कोई जरूरी सुविधा थी।

Health: बिना रजिस्ट्रेशन और जरूरी उपकरणों के इस अस्पताल को चलाया जा रहा था।

छापेमारी में फंस गया अस्पताल

डिप्टी सीएमओ की टीम में ऑर्डिनेटर आदित्य पांडे और सहयोगियों ने

तत्परता से काम करते हुए महिला मरीज को सुरक्षित रूप से सीएचसी घुघली पहुंचाया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Health: डॉ. द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हॉस्पिटलों की संख्या तेजी से बढ़ी है,

जहां बिना किसी योग्यता और अनुमति के चिकित्सा कार्य किया जा रहा है।

इससे लोगों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। शिकायतों के आधार पर यह पहली बड़ी कार्रवाई थी।

अवैध हॉस्पिटलों में हड़कंप

Health: छापेमारी से क्षेत्र के अन्य अवैध हॉस्पिटलों में हड़कंप मच गया।

कुछ संचालकों ने अपने हॉस्पिटल बंद कर दिए हैं, जबकि कई फरार बताए जा रहे हैं।

अस्पताल संचालक अश्वनी पाठक से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान स्थानीय चौकी प्रभारी रमेश कुमार, दीवान अभय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

फार्मासिस्टों का बड़ा ऐलान

फार्मासिस्टों का बड़ा ऐलान   अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन …