एचपीवी टीकाकरण में रायबरेली ने मारी बाजी
मंडल में बना नंबर-1; 6,839 किशोरियों को लगी कैंसर से बचाव की वैक्सीन
रायबरेली। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में रायबरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल में पहला स्थान हासिल किया है। मार्च से शुरू हुए अभियान के तहत जिले में अब तक 6,839 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
बेहतर उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए अभियान को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बेटियों को जरूर लगवाएं वैक्सीन
डॉ. अरुण कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि यह सिंगल डोज वैक्सीन है, जो सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में प्रभावी मानी जाती है।
उन्होंने बताया कि जिले को 36 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक किशोरियों तक वैक्सीन पहुंचाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जाएगा।
रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी
PM News 18 Hindi News Website
