Sunday , 30 August 2026

Health: किडनी रोगियों के लिए राहत की खबर! बिना साइड इफेक्ट के असरदार इलाज का दावा

Health: किडनी रोगियों के लिए राहत की खबर! बिना साइड इफेक्ट के असरदार इलाज का दावा

किडनी की सेहत के लिए होमियोपैथिक इलाज बना सहारा

महराजगंज । जनपद में किडनी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच सुमित्रा होम्योपैथिक क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव ने होमियोपैथिक चिकित्सा को एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बताया है।

अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी रोग

उन्होंने कहा कि गलत खानपान, पानी की कमी और अनियमित जीवनशैली के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन समय पर सही उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, होमियोपैथी में किडनी रोगों का इलाज रोग के मूल कारण को ध्यान में रखकर किया जाता है, जिससे मरीज को बिना साइड इफेक्ट के लंबे समय तक राहत मिलती है।

उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थिति के अनुसार दवाओं का चयन किया जाता है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी होता है।

क्या है लक्षण

लक्षण जिन पर दें ध्यान,पेशाब में जलन या दर्द
बार-बार पेशाब आना,कमर के निचले हिस्से में दर्द
शरीर में सूजन,थकान और कमजोरी

 रोग से बचाव के उपाय

डॉ. श्रीवास्तव* ने बताया कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार लेना और नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है। साथ ही किसी भी प्रकार की दवा का सेवन चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए।

किडनी रोगों के प्रति जागरूकता

सुमित्रा होम्योपैथिक क्लिनिक के माध्यम से डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव किडनी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ मरीजों को सुरक्षित उपचार प्रदान कर रहे हैं। सही समय पर पहचान और उचित इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …