Tuesday , 14 July 2026

अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर मुस्तैद अफसर, दरौली ग्राम सभा में हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर मुस्तैद अफसर, दरौली ग्राम सभा में हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

महराजगंज,सदर ब्लॉक क्षेत्र के दरौली ग्राम सभा में शासन के निर्देशों के अनुपालन में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया गया।

खास बात यह रही कि अवकाश दिवस होने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव और लेखपाल अशोक कुमार तिवारी ,पंचायत सहायक सुनील भारती मौके पर पहुंचकर किसानों का पंजीकरण कार्य कराते नजर आए।

गांव में आयोजित इस अभियान के दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को फॉर्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी दी और मौके पर ही कई किसानों का पंजीकरण कराया।

अधिकारियों की इस तत्परता और जिम्मेदारी को देखकर ग्रामीणों ने सराहना की।

इस दौरान गांव के कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें अनिल जायसवाल, सतीश यादव, कैलाश सिंह, किशन, श्यामू, प्रभावती देवी, कुसमावती,वशिष्ठ पांडेय और शेषमणि वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि छुट्टी के दिन भी अधिकारियों का इस तरह गांव में आकर कार्य करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …