नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर BJP की प्रेस वार्ता: महिलाओं को मिलेगा सशक्त प्रतिनिधित्व
महराजगंज । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में women power वंदन अधिनियम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता वंदना तिवारी और चिकित्सक फरीदा ईरम ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बताया।
क्या बोले वक्ता
वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जिससे महिलाओं को विधायिका में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी मजबूत होगी।
महिलाओं को समान अवसर
वरिष्ठ अधिवक्ता वंदना तिवारी ने कहा कि लंबे समय से महिलाओं को समान अवसर देने की मांग की जा रही थी, जिसे अब साकार किया गया है।
इस अधिनियम के लागू होने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृत्व लाभ जैसी योजनाओं ने पहले ही महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं, और यह नया कानून इन प्रयासों को और गति देगा।
वास्तविक प्रतिबद्धता वर्तमान सरकार में
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल वर्षों तक इस मुद्दे को लंबित रखते रहे, वे आज केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं के अधिकारों के प्रति वास्तविक प्रतिबद्धता वर्तमान सरकार ने ही दिखाई है।
प्रेस वार्ता के अंत में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से देश की महिलाएं और अधिक सशक्त होंगी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और प्रभावशाली बनेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रभाकर दुबे, जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष अंगद गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, भाजयुमो जिला महामंत्री गोविंद जायसवाल, अंजुला अग्रहरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज*
PM News 18 Hindi News Website
