Monday , 31 August 2026

आधी रात एसपी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

आधी रात एसपी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बीती रात लगभग 12 बजे फरेन्दा कोतवाली का औचक निरीक्षण inspection किए।

इस दौरान थाने की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, रजिस्टरों का रख-रखाव एवं लंबित मामलों की स्थिति का गहनता से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आई, जिस पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए “जीरो टॉलरेंस” की नीति स्पष्ट कर दी।

उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित

ड्यूटी में घोर लापरवाही पाए जाने पर एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।

फरियादियों के साथ व्यवहार

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड की पारदर्शिता तथा फरियादियों के साथ व्यवहार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …