Wednesday , 14 October 2026

शिकारपुर चौराहे पर जाम की चुनौती, प्रशासन से समुचित यातायात व्यवस्था की मांग

शिकारपुर चौराहे पर जाम की चुनौती, प्रशासन से समुचित यातायात व्यवस्था की मांग

महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व पर जिले में लोगों की भारी आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था को लेकर शिकारपुर चौराहा एक बार फिर चुनौती बन सकता है।

एनएच-730 से जुड़ा शिकारपुर चौराहा जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होने के साथ-साथ घुघली, निचलौल, गोरखपुर समेत कई महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ता है। ऐसे में पर्व के दौरान यहां वाहनों और राहगीरों का दबाव काफी बढ़ जाता है।

रक्षाबंधन पर्व में  शिकारपुर चौराहे पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की मांग

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए शिकारपुर चौराहे पर बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को लेकर स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है। जनता का कहना है कि पर्व के दौरान चौराहे पर राहगीरों, वाहन चालकों और नागरिकों की भारी भीड़ रहती है, जिससे जाम की स्थिति बन सकती है।

लोगों ने शिकारपुर चौकी पर तैनात पुलिस बल के साथ अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और राहगीरों को परेशानी न हो। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन के दिन शिकारपुर चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई थी। घंटों तक राहगीर और वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनती है, जब जाम में एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी फंस जाती हैं।

कैसे निपटेंगे श्याम की समस्या

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से शिकारपुर चौराहे पर पहले से ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण तथा वाहनों के सुचारु संचालन की व्यवस्था करने की अपील की है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चौराहे पर यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस इंतजाम कर दिए जाएं तो पर्व के दिन लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है और राहगीरों के साथ-साथ मरीजों को लेकर गुजरने वाली एम्बुलेंस को भी परेशानी नहीं होगी।

अब देखना होगा कि रक्षाबंधन के दिन शिकारपुर चौराहे पर प्रशासन की तैयारी कितनी कारगर साबित होती है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …