Friday , 28 August 2026

आधी रात ग्राम प्रधान के घर घुसा युवक प्रेम प्रसंग ने मचाया बवाल

आधी रात ग्राम प्रधान के घर घुसा युवक प्रेम प्रसंग ने मचाया बवाल

 

ताला तोड़ने पहुंचे तीन लोगों पर हमला करने का आरोप

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जांच में प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने; लूटपाट के आरोप निराधार बताए गए

 

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कथित रूप से ग्राम प्रधान के घर में घुस गया।

ग्राम प्रधान ने युवक को कमरे में घुसते देख तत्काल बाहर से दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद गांव के तीन लोग लाठी-डंडा और चाकू लेकर मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे।

ग्राम प्रधान द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। शोर सुनकर प्रधान का बेटा, पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए।

ग्राम प्रधान का आरोप है कि भागते समय आरोपी उनका मंगलसूत्र और एक कान की बाली भी छीन ले गए। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा कमरे में बंद युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और एक जूता भी बरामद किया।

प्रेम प्रसंग में युवती के साथ मिला युवक

श्यामदेउरवां थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक उसी गांव में विवाहिता अपनी बहन के घर आया हुआ था। युवक और युवती दोनों बालिग हैं तथा आपसी सहमति से विवाह करने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए मंगलसूत्र और कान की बाली छीनने के आरोप जांच में सही नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार लूटपाट की बात प्रथम दृष्टया निराधार है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …