Wednesday , 14 October 2026

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई टीम निर्विरोध चुनी गई

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नई टीम निर्विरोध चुनी गई

डॉ. केपी सिंह फिर बने जिलाध्यक्ष

द्विवार्षिक अधिवेशन में आम सहमति से हुआ चुनाव, नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

महराजगंज, 04 अगस्त। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों का चयन आम सहमति से किया गया।

चुनाव में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. वीर विक्रम सिंह एवं डॉ. अरुण गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश द्विवेदी जिला सचिव, डॉ. रोमा गुप्ता महिला उपाध्यक्ष, डॉ. अखिलेश यादव वित्त सचिव तथा डॉ. अमित विक्रम सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

गोपनीयता की शपथ दिलाई

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रिटर्निंग ऑफिसर एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव ने बताया कि चुनाव से पूर्व आयोजित अधिवेशन में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अखिलेश यादव की देखरेख में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी, जिला परामर्शदाता डॉ. राकेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.वी. त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …