Friday , 28 August 2026

स्कूल गई किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता

स्कूल गई किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता

गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

 

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद परिजन कोल्हुई थाने पहुंचे और गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

कोल्हुई पुलिस जांच में जुटी

तहरीर मिलने के बाद कोल्हुई पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही नामजद युवक की तलाश भी तेज कर दी गई है।

आरोपी की तलाश जारी

कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती

बारिश में बिजली का ‘बवाल’: कहीं 7 तो कहीं 16 घंटे गुल रही बत्ती   …