Tuesday , 1 September 2026

घर-घर पहुंचे अफसर, डीएम का सख्त संदेश- बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगी सुविधा

घर-घर पहुंचे अफसर, डीएम का सख्त संदेश- बिना फार्मर रजिस्ट्री नहीं मिलेगी सुविधा

महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत भवन बागापार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर परम धनम बागापार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि अब पंचायत भवन में बैठकर काम नहीं चलेगा, बल्कि अधिकारियों को गांव-गांव और टोले-मजरों में जाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करनी होगी।

शत-प्रतिशत रजिस्ट्री हर हाल में पूरी की जाए

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुल किसानों की संख्या के मुकाबले फार्मर रजिस्ट्री काफी कम हुई है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत रजिस्ट्री हर हाल में पूरी की जाए।

उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, जिसमें बीज, उर्वरक, कृषि औषधि और अन्य अनुदान शामिल हैं।

प्रमाण पत्र वितरित

निरीक्षण के समय मौके पर 8 किसानों की रजिस्ट्री कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 1658 किसान हैं, जिनमें से 447 की रजिस्ट्री अभी लंबित है।

इसके अलावा 57 नामों में गड़बड़ी, 74 मृतक किसानों की विरासत लंबित, 27 बाहरी किसान और 6 भूमिहीन किसान चिन्हित किए गए हैं।

इसके बाद डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य मेले के दौरान 16 मरीजों का इलाज कर दवाएं वितरित की गईं।

व्यवस्थाओं को देखकर डीएम नाराज

लेकिन अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने पाया कि भवन में बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है, कमरों में अंधेरा है, किचन गंदा है और कई जगह अनुपयोगी सामान पड़ा हुआ है।

इतना ही नहीं, ऑटो क्लेव मशीन बंद मिली और अग्निशमन यंत्र गलत स्थान पर रखा मिला। इस पर डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।

दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी की जांच

निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी भी जांची गई, जिसमें एंटी रैबीज वैक्सीन जनवरी 2027 तक सुरक्षित पाई गई।

वहीं एक अप्रैल से अब तक 8 सुरक्षित डिलीवरी दर्ज की गई, जिसमें आज अंकिता देवी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार सिंह, अपर तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉ. अर्जुन पटेल,मंडल प्रभारी, पुलिस मुखबिर न्यूज, महराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …