Wednesday , 14 October 2026

Fertilizer:जनपद में किसानों को मिली 3530 मै. टन यूरिया, बड़ी राहत

Fertilizer:जनपद में किसानों को मिली 3530 मै. टन यूरिया, बड़ी राहत

Fertilizer: महराजगंज जनपद को 2130 मै. टन यूरिया प्राप्त होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक नकहा जंगल रैक पॉइंट पर यूरिया की रैक से

Fertilizer: सहकारिता विभाग को 1130 मै. टन यूरिया का स्टॉक प्राप्त हो रहा है।

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि प्राप्त यूरिया में से सहकारिता विभाग को

530 मै. टन यूरिया और निजी विक्रेताओं हेतु कृषि विभाग को 600 मै.टन. यूरिया प्राप्त है।

Fertilizer: इसी प्रकार देर शाम इंडोरामा 1000 मै. टन यूरिया की रैक प्राप्त हुई है।

समिति को मिलेगा कृभको की 1400 मै. टन यूरिया 

इसमें सहकारिता विभाग को 480 मै. टन यूरिया प्राप्त होगी, जबकि निजी दुकानों को 520 मै. टन यूरिया मिलेगी।

Fertilizer: इनके अलावा कृभको की 1400 मै. टन यूरिया भी सहकारिता विभाग को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्राप्त यूरिया जनपद की ऐसी सभी समितियों पर भेजा जा रहा है, जहाँ यूरिया का स्टॉक कम है।

प्राप्त यूरिया को चौमुखा, भिटौली, बेलवा, ठूठीबारी, निचलौल, रुदौली, पुरन्दरपुर, सिरसिया, गजरही, कतरारी,

गोपाला, पनियरा, मंगलापुर, कानापार, मिठौरा, मोहनापुर, भगाटार सहित 62 समितियों पर भेजा जा रहा है।

27 समितियों पर भेजा गया था यूरिया 

जनपद को 02 दिन पूर्व भी एचयूआरएल की रैक से 491 मै. टन यूरिया प्राप्त हुआ था,

Fertilizer: जिसे 27 समितियों पर भेजा गया था।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी समितियो पर लगातार पर्याप्त उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है

ताकि कृषक बंधुओ को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अग्रिम भंडारण न करें

कृषकों से अपील है कि अग्रिम भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें।

साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने हेतु नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग करें।

Fertilizer: जनपद में कुल सहकारिता विभाग की 90 साधन सहकारी समितियां हैं।

इनके अतिरिक्त इफको के 03 और पीसीएफ का 01 किसान सेवा केंद्र है,

जिनके माध्यम से खाद का वितरण किया जाता है। साथ ही निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा भी खाद की बिक्री की जाती है।

8000 मै.टन यूरिया की बिक्री

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समितियों और किसान सेवा केंद्रों के माध्यम से

अभी तक लगभग 8000 मै.टन यूरिया की बिक्री की जा चुकी है।

Fertilizer: आज प्राप्त यूरिया को 62 समितियो को प्रेषित किया जा रहा है,

ताकि किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। शेष केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध है।

यूरिया की नवीन रैक जनपद को मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

डीएम का निर्देश 

जिलाधिकारी ने उपलब्ध यूरिया व अन्य उर्वरकों का वितरण

शत–प्रतिशत पॉस मशीन के माध्यम से ही करने का निर्देश देते हुए कहा कि

उर्वरक बिक्री आधार और खतौनी के सत्यापन के उपरांत रकबे के अनुसार करने के लिए कहा।

उन्होंने निजी विक्रेताओं द्वारा ओवर रेटिंग की शिकायतों के संदर्भ भी नियमित स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया है।

Fertilizer: एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार

समितियों पर टोकन प्रणाली को लागू करते हुए पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण किया जा रहा है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

महाव नाले का तटबंध टूटा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न!

महाव नाले का तटबंध टूटा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न!   किसानों का सवाल—मुआवजा देगा सिंचा­ई …