Tuesday , 1 September 2026

फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ

फार्मर आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ

सरकार का बड़ा फैसला, किसानों में मचा हड़कंप

registration प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) को अब लगभग सभी योजनाओं के लिए अनिवार्य कर दिया है।

08 अप्रैल 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब बिना फार्मर आईडी के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

कृषि विभाग का बड़ा फैसला 

कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि
खाद, बीज और कीटनाशक वितरण
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद
फसल क्षति मुआवजा (बीमा/आपदा राहत)
इन सभी सुविधाओं के लिए किसान पहचान पत्र जरूरी होगा।

मई 2026 से Integrated Fertilizer Management System (IFMS) पोर्टल के जरिए ही उर्वरक वितरण किया जाएगा, जो सीधे फार्मर आईडी से जुड़ा रहेगा।

इसके साथ ही फसल बीमा और क्षतिपूर्ति पाने के लिए भी अब फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है।

रजिस्ट्रेशन अभियान कब तक

15 अप्रैल तक चलेगा रजिस्ट्रेशन अभियान
जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण जरूर करवा लें।

क्या है जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड,खतौनी (भूमि रिकॉर्ड),आधार से लिंक मोबाइल नंबर

किसान जनसेवा केंद्र, मोबाइल ऐप या खुद ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं

चेतावनी

यदि किसान समय पर फार्मर आईडी नहीं बनवाते हैं, तो वे सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और MSP खरीद से वंचित हो सकते हैं।

अभी तक registration नहीं कराए हैं उनके लिए संकट

सरकार का यह फैसला पारदर्शिता और सही लाभार्थी तक योजनाएं पहुंचाने के लिए अहम माना जा रहा है, लेकिन जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए यह एक बड़ा अलर्ट है।

*डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज*

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

प्रद्युम्न परदेस की नौकरी छोड़ी, सब्जी की खेती से बदली तकदीर

प्रद्युम्न परदेस की नौकरी छोड़ी, सब्जी की खेती से बदली तकदीर भिंडी और गोभी की …