Thursday , 15 October 2026

ट्रेला-डम्पर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

 ट्रेला-डम्पर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

Accident: महराजगंज, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।

ट्रेला चालक की मौके पर ही मौत 

तेज रफ्तार ट्रेला और डम्पर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों वाहन पलट गए, जिससे ट्रेला चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेला (HR 63C 0052) कप्तानगंज की ओर से आ रहा था, जबकि डम्पर (UP 79 AT 5990) गोरखपुर की दिशा से आ रहा था।

बताया जा रहा है कि ट्रेला तेज गति से पनियरा की ओर बढ़ रहा था।

दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर

इसी दौरान सामने से आ रहे डम्पर को देखकर ट्रेला चालक ने अचानक वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण बिगड़ गया और दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहन पलट गए। हादसे के वक्त ट्रेला पर रिफाइंड तेल लदा हुआ था, जबकि डम्पर खाली था।

दुर्घटना की चपेट में चौराहे पर स्थित एक जूस कॉर्नर भी आ गया, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर फौरन पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल ट्रेला चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Accident इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
*डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज*

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …