कैंसर पीड़ित को तविन फाउंडेशन ने दी आर्थिक सहायता
महराजगंज । तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंदनगर इकाई द्वारा गुरुवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए कैंसर से जूझ रहे एक पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
संस्था के संस्थापक तत्सव मणि त्रिपाठी ने बताया कि फरेंदा क्षेत्र के सिधवारी निवासी बंशीधर जायसवाल को उनके इलाज के लिए 21 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित का इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में 22 जनवरी 2021 से चल रहा है।
फाउंडेशन ने आगे बढ़कर सहयोग किया
लगातार इलाज के चलते पीड़ित की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर तविन फाउंडेशन ने आगे बढ़कर सहयोग किया। उन्होंने बताया कि मरीज को पेट की नली बदलने के लिए तत्काल पैसों की जरूरत थी, जिसे संस्था ने पूरा किया। साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।
इस अवसर पर कार्यकारी संस्था के सदस्य नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अरविंद कुमार वर्मा, धीरेंद्र कुमार राय, अमित पारावले, जसवंत पाण्डेय, संतोष मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
*डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज*
PM News 18 Hindi News Website
