Friday , 31 July 2026

रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा फेरबदल

रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा फेरबदल

कई एफएसओ के कार्यक्षेत्र बदले

 

रायबरेली (उ.प्र.)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (एफएसओ) के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया है।

 

दो नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जिले में तैनात होने के बाद शनिवार को यह आदेश जारी किया गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिकचंद्र सिंह ने नई जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विभागीय आदेश के अनुसार, दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह को सालोन तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुमांशु सचान को डलमऊ तहसील के साथ नगर पालिका जोन-1 का प्रभार दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

शेफाली रस्तोगी, जो अब तक ऊंचाहार तहसील देख रही थीं, उन्हें महराजगंज क्षेत्र एवं नगर पालिका जोन-2 की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संजय त्रिपाठी को लालगंज तहसील का दायित्व सौंपा गया है, जबकि महेंद्र कुमार यादव, जो पहले लालगंज और डलमऊ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे, उन्हें अब ऊंचाहार तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।

 

विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी, निरीक्षण अभियान और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी तथा आम उपभोक्ताओं को बेहतर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …