Friday , 31 July 2026

2027 की चुनावी रणभेरी!

2027 की चुनावी रणभेरी!

रायबरेली में कांग्रेस ने बूथ जीतने का फूंका बिगुल

 

 

रायबरेली । सांसद राहुल गांधी के भुवेमऊ स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक की।

बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए अभी से जुट जाए। उन्होंने मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम कट गए हैं

उन्हें संबंधित बीएलओ से संपर्क कर दोबारा जुड़वाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों, जनहित के मुद्दों और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।

सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव अतुल सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष वी.के. शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, निर्मल शुक्ला, सरेनी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी, हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंह, सैदुल हसन, रवि सिंह, पिंकू सिंह, राजा तिवारी, आशीष तिवारी, अजीत सिंह, संजीव पाण्डेय, पदमधर सिंह, दलबहादुर सिंह, संतोष त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मी सिन्हा, सुमित्रा रावत, महिला जिला अध्यक्ष शैलजा सिंह, उर्मिला लोधी, सरिता गुप्ता (चेयरमैन लालगंज), नगरपालिका रायबरेली अध्यक्ष सतरोहान सोनकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट रायबरेली से

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …