Thursday , 30 July 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संविदा पर आशुलिपिक की होगी नियुक्त

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संविदा पर आशुलिपिक की होगी नियुक्त

10 अगस्त तक आमंत्रित किए गए आवेदन

 

रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में संविदा के आधार पर आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) के एक रिक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी तथा संविदा के आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि इस पद के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जो दीवानी न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी हों। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थिय कर सकते हैं आवेदन

प्रभारी सचिव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ मोबाइल नंबर, व्यक्तिगत विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 10 अगस्त तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के कार्यालय में जमा करना होगा।

उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जा सके। नियुक्ति से संबंधित अन्य जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …