Tuesday , 13 October 2026

धान की फसल पर आफत! अतिवृष्टि से तबाही

धान की फसल पर आफत! अतिवृष्टि से तबाही

किसानों के मुआवजे के लिए सड़क पर उतरा राष्ट्रीय समाज सेवक संघ

 

रायबरेली। यूपी। महाराजगंज। अतिवृष्टि और जलभराव से धान की फसल को हुए भारी नुकसान को लेकर राष्ट्रीय समाज सेवक संघ ने किसानों की आवाज उठाई।

मंगलवार को संघ ने उपजिलाधिकारी महाराजगंज के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को आर्थिक क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की।

 

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार और राष्ट्रीय महासचिव रामेश्वर लोधी ने ज्ञापन सौंपते हुए महाराजगंज तहसील क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की।

उनका कहना है कि लगातार बारिश और जलभराव के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल नष्ट हो गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

 

संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने, उचित मुआजावजा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में जलभराव और फसल नुकसान की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान किए जाने की मांग की।

पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली यूपी हरचंदपुर ब्लॉक प्रभारी राहुल सिंह की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना, धीरू भैया ने बताई माता की महिमा …