नशीले इंजेक्शन के खेल पर पुलिस का शिकंजा, वांछित आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को श्यामदेउरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के कुरमौता निवासी ट्विंकल उर्फ पिंकल (32) पुत्र सुदर्शन यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22सी/29 में मामला दर्ज है। उक्त मुकदमे में आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव और कांस्टेबल बलराम यादव शामिल रहे।
PM News 18 Hindi News Website
