Thursday , 15 October 2026

सड़क पर ट्रक खड़ा किया तो खैर नहीं! महराजगंज में 78 ट्रकों के चालान

सड़क पर ट्रक खड़ा किया तो खैर नहीं! महराजगंज पुलिस का शिकंजा, 78 ट्रकों के चालान

60 स्थानों पर चला विशेष चेकिंग अभियान, बेतरतीब खड़े ट्रकों पर मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

 

महराजगंज। सड़क किनारे बेतरतीब और गलत तरीके से ट्रक खड़ा कर यातायात व्यवस्था में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 78 ट्रकों का चालान किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 60 स्थानों पर सघन चेकिंग की। खासतौर पर सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े और आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले ट्रकों की जांच की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर ट्रक खड़ा करने के दौरान निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान का इस्तेमाल करने की हिदायत भी दी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों से जाम की स्थिति के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बढ़ता है।

महराजगंज पुलिस के अनुसार, आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …