Early Ladyfinger: इस मौसम में चुप कैसे करें सब्जी की खेती- होगी मोटी कमाई
नन्दलाल गुप्ता की रिपोर्ट
Early Ladyfinger: किसान इस मौसम में सब्जी खेती से मोटी कमाई कर सकते हैं
किसान भाई सब्जी की खेती करना चाहे तो मोटी कमाई कर सकते हैं
Early Ladyfinger भिंडी की अगेती फसल के लिए फरवरी-मार्च में किया जाता है।
लेकिन इसके लिए आपको बीज खरीदते वक्त यह ध्यान रखना होगा ।
सबसे पहले आपको समझना होगा कि वह किस सीजन के बीज हैं।
ध्यान देना होगा कि आपको अगेती भिंडी के बीज लेने हैं, ताकि शानदार उत्पादन हासिल किया जा सके
कृषि वैज्ञानिकों की माने तो आपको भिंडी की किस्मों का भी ध्यान रखना होगा ।
ध्यान देने योग्य बातें
हाइब्रिड नस्ल से अधिक पैदावार मिल सकती है जिस खेत में भी भिंडी की खेती करें तो विशेष ध्यान दें।
Early Ladyfinger के लिए ध्यान रखें कि खेत में पानी ना रुके, वरना पौधे खराब हो सकते हैं।
किसान भाई खेती से पहले प्रति हेक्टेयर खेत में 15-20 टन गोबर कीखाद या वरमीकंपोस्ट डालें
अच्छी पैदावार के लिए 2-3 बार खेत की जुताई करें इससे मिट्टी में भरपूर पोषण पैदा हो जाता है।
भिंडी में 50-60 दिन में फूल फल लगने लगते हैं और लगभग 5-6 महीने तक मिलते रहते हैं।
कितने दिन में भिंडी की तोड़ाई करें
जानकारों की मानें तो 4-5 दिन में एक बार भिंडी की तुड़ाई कर देना चाहिए।
जिससे आपको सही साइज की भिंडी मिलती रहेगी और पैदावार भी बढ़ेगी।
साथ ही हर 5-6 दिन में एक बार सिंचाई भी करनी चाहिए, ताकि पानी की कमी ना हो सके।
वहीं अगर आप भिंडी की खेती पॉलीहाउस बनाकर करते हैं तो आपको अच्छी पैदावार मिल सकती है।
पॉली हाउस में अच्छी खेती के लिए वातावरण को कंट्रोल किया जा सकता है।
एक हेक्टेयर में 2 किलो बीज की जरूरत होगी
किसान भाई एक हेक्टेयर में भिंडी की खेती करनी है तो आपको करीब 2 किलो बीज की जरूरत होगी
इस तरह आपको एक हेक्टेयर 2.5 एकड़ में बीज के लिए करीब -5 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे.
अच्छी पैदावार के लिए इसके अलावा खेत की जुताई, बुआई,सिंचाई, उर्वरक, कीटनाशक, हार्वेस्टिंग सहित
जाने कितनी लागत आएगी
अगर देखा जाए तो एक हेक्टेयर में अगेती भिंडी की खेती में आपकी दो लाख रुपये की लागत आएगी
उन्नत किस्म के बीज से एक हेक्टेयर में करीब 60-70 क्विंटल भिंडी की पैदावर मिल सकती है।
यह भिंडी मार्केट में 70-৪0 रुपये प्रतिकिलो की औसत कीमत से बिक जाएगी।
जब आपकी भिंडी तैयार होगी उस समय बाजार में भिंडी की सप्लाई बहुत ही कम होती है।
अगेती भिंडी से कितना होगी कमाई
माने तो आपकी भिंडी 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकती है तो 70 कुंतल भिंडी तैयार होगा।
इस तरह 70 क्विंटल भिंडी में आसानी से करीब 5 लाख रुपये की कमाई हो जाएगी
अगर आप दो लाख रुपये की लागत को निकाल देते हैं तो आपके हाथ में करीब 3 लाख रुपये बचेंगे।
इस तरह किसानभई भिंडी की खेती करके आसानी से एक हेक्टेयर खेत से ₹3 लाख की कमाई कर सकते हैं
यानी आपको अगेती भिंडी की खेती से प्रति हेक्टेयर करीब 3 लाख रुपये की कमाई होगी.
PM News 18 Hindi News Website
