Sunday , 30 August 2026

टूटा पुल, खतरे में जान, नारायणी नहर बनी किसानों के लिए मुसीबत

टूटा पुल, खतरे में जान, नारायणी नहर बनी किसानों के लिए मुसीबत

Trouble: महराजगंज। जनपद के सदर विकासखंड अंतर्गत भिसवां कोदईला गांव में नारायणी नहर पर बना पैदल पुल अब हादसों का सबब बन चुका है।

कभी किसानों के लिए वरदान साबित होने वाली यह नहर आज ग्रामीणों और पशुओं के लिए जानलेवा बनती जा रही है।

किसानों की मांग पर बना था पूल

ग्रामीणों की मांग पर वर्षों पहले खेत तक आवागमन के लिए इस पुल का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब पुल की अप्रोच पूरी तरह टूट चुकी है। नतीजतन, रोजाना खेतों तक जाने वाले किसानों और मवेशियों को भारी जोखिम उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ वर्ष पूर्व एक किसान का बेटा इसी नहर में गिर गया था। इसके अलावा कई पशु भी इस जर्जर रास्ते के कारण हादसे का शिकार हो चुके हैं।

सिस्टम फेल जनप्रतिनिधि बेखबर

इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कोई बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।

अगर समय रहते नहीं जागा प्रशासन, तो यह टूटा पुल किसी दिन बड़ी त्रासदी का कारण बन सकता है!

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …