Wednesday , 14 October 2026

जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात महिला का शव

जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात महिला का शव

Dead body महराजगंज । जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जंगल के भीतर एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

बांकी रेंज के दौलतपुर बीट के जंगल में मिला शव

सनसनीखेज घटना पनियरा के बांकी रेंज अंतर्गत दौलतपुर बीट के जंगल में सामने आई, जहां बभनौली-परतावल मार्ग के पास एक ईंट भट्ठे से उत्तर दिशा में अंदर जंगल में साड़ी के फंदे से शव लटका पाया गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

मौके की सूचना पर फौरन पहुंची पुलिस

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद गुरुवार को जंगल में लकड़ी बीनने वाली महिलाओं की आवाजाही बढ़ी थी।

इसी दौरान कुछ महिलाओं की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्राथमिक जांच में शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब 15 से 20 दिन पुराना हो सकता है।

गले में मंगलसूत्र, हाथों में कंगन

शव का निचला हिस्सा पूरी तरह सड़ चुका था, जबकि ऊपरी हिस्से पर कपड़े नहीं थे। महिला के गले में लाल धागे में मंगलसूत्र, हाथों में कंगन और लाल चूड़ियां मिली हैं, जिससे उसके विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।

थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

 

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग घर से …