Sunday , 29 November 2026

Fertilizer:सचिव ने अपने चहेतों में मनमानी तरीके से वितरित किया खाद, गिड़गिड़ाते रहे किसान

Fertilizer:सचिव ने अपने चहेतों में मनमानी तरीके से वितरित किया खाद, गिड़गिड़ाते रहे किसान

Fertilizer: यूपी के महराजगंज में सचिव के चहेतों ने सत्रह सौ बोरी खाद बेचा, सचिव पर कार्यवाही की मांग

जरूरतमंद किसान गिड़गिड़ाते रहे, सचिव ने एक बोरी से अधिक नहीं दिया खाद

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा रामपुर मीर स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव द्वारा

Fertilizer वितरण में भारी अनियमितता की गयी

इन्होंने जरूरतमंद किसानों को एक-एक बोरी खाद वितरित किया।

जबकि अपने संगे संबंधी दुकानदारों को मनमानी खाद उपलब्ध करा दिया गया।

जो प्रति बैग सत्रह सौ रूपये में बेच दिया गया। इसको लेकर किसानों में गहरा रोष व्याप्त है।

सिन्दुरिया एवं पतरेंगवा के किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि

संगे संंबंधी में मनमानी खाद वितरित

साधन सहकारी समिति के सचिव राजकुमार गुप्ता द्वारा खाद वितरण में जमकर मानमानी किया गया।

इन्होंने अपने संगे संंबंधी में मनमानी खाद वितरित किया।इनके संगे संबंधी व रिश्तेदार दुकान चलाते है।

Fertilizer: लेने के बाद इन लोगों ने प्रति बोरी सत्रह सौ रूपये में बेंच कर अवैध कमाई किया गया।

किसानों ने कहा कि साधन सहकारी समिति पर जरूरतमंद किसान गिड़गिड़ाते रहे।

 प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर खाद

सचिव ने अपने चहेतों, संगे संंबंधी व रिश्तेदारों को मनमानी खाद दे दिया

इनके संगे संबंधी दुकान चलाते है और उन लोगों ने Fertilizer: महंगे दामों पर बेच दिया।

सचिव के इस करतूत से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। और किसान परेशान हैं।

किसानों ने उच्चाधिकारियों से सचिव की मनमानी की जांच कराकर कार्यवाही की मांग किया है।

ताकि भविष्य में सचिव द्वारा इस तरह भेदभाव न किया जा सकें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा

खेत में मौत बनकर पलटी कंबाइन! बाल-बाल बचा चालक, टला बड़ा हादसा   गीली मिट्टी …