Health: डीएम ने जाना स्वास्थ्य विभाग का हाल कमी पाए जाने पर कड़े निर्देश
Health:यूपी के महराजगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई।
जहां डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, संस्थागत प्रसव सहित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य पूरा करें।
इस संदर्भ में उन्होंने डीपीआरओ को सम्बन्धित पंचायत भवनों पर विशेष जोर दिया
पंचायत भवन खाली दिखा तो होगी कार्यवाही
डीएम ने पंचायत भवन पर पंचायत सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी
उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत और पूर्ति निरीक्षकों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिसंबर तक लक्ष्य को प्राप्त करें।
ई–संजीवनी- टेली कंसल्टेंसी
ई–संजीवनी के तहत टेली कंसल्टेंसी में जिला अस्पताल का प्रदर्शन परा न होने पर नाराजगी जताई
ई–संजीवनी के तहत प्रति चिकित्सक न्यूनतम 02 टेली कंसल्टेंसी प्रति दिन सुनिश्चित करें।
डीएम ने निचलौल और महराजगंज में सीएचओ की उपस्थिति जनपद के औसत से कम होने पर
प्रभारी चिकित्साधीक्षक निचलौल और महराजगंज को उपस्थित बढ़ाने के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया।
सोहागीबरवा में स्वास्थ्य कैंप जाने कब
जिलाधिकारी ने सोहागीबरवा में प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिया।
उन्होंने एनआरसी में उपलब्ध क्षमता के शत–प्रतिशत उपयोग का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव, आभा आईडी निर्माण और एनसीडी स्क्रीनिंग को बढ़ाने पर बल दिया
सीएम हेल्थ डैशबोर्ड पर चौथा स्थान
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्थ डैशबोर्ड पर जनपद के चौथे स्थान पर संतोष व्यक्त किया।
साथ ही धानी को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ब्लॉक शीर्ष 100 में शामिल रहें। प्रभारी चिकित्साधीक्षक सुनिश्चित करें।
बैठक से अनुपस्थित रहने पर एमओआईसी सिसवा का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया
जबकि विभिन्न संकेतकों पर अपेक्षित प्रदर्शन न होने पर नाराजगी जताई
सीएनडीएस द्वारा विलंब पर नाराजगी
डीएम ने एमओआईसी फरेंदा और एमओआईसी पनियरा को चेतावनी निर्गत किया।
डीएम ने जनपद में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में सीएनडीएस द्वारा विलंब पर नाराज हुए।
जिलाधिकारी ने एमडी सीएनडीएस को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया।
उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए कहा।
चिकित्सा सेवाओं में शिथिलता क्षम्य नही
सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नही होगी।
बैठक में सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉ ए.के. भार्गव,
एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, डीपीओ दुर्गेश कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, महराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
