Tuesday , 14 July 2026

महराजगंज: सीमा बल ने ग्राम बोदना में लगाया निःशुल्क नेत्र

Health: महराजगंज: सीमा बल ने ग्राम बोदना में लगाया निःशुल्क नेत्र

 महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज की समवाय ठूठीबारी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदना में जनहित एवं सामाजिक दायित्व निभाते हुए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Health: यह शिविर संयुक्त अस्पताल सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर तथा 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), डॉ. मृणाली, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) तथा डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), 22वीं वाहिनी महराजगंज उपस्थित रहे।

32 ग्रामीणों में मोतियाबिंद की पहचान 

उन्होंने स्वयं ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया Health: स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रकाश डाला।आयोजन के दौरान कुल 108 ग्रामीणों की नेत्र जाँच की गई।

इनमें से 32 ग्रामीणों में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) की पहचान हुई। सभी चिन्हित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संयुक्त अस्पताल सशस्त्र सीमा बल, गोरखपुर में कराया जाएगा।

यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई।ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल की इस सराहनीय पहल के लिए चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।

Health: शिविर ने न केवल आंखों की देखभाल पर बल दिया बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य सुधार में योगदान दिया। सीमा बल की यह पहल ग्रामीणों के जीवनसाथी बन गई।
आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गाँवों का भी अधिकार है: डीएम

माटी न्यास और सेकी के तत्वावधान में महाराजगंज में दो स्वास्थ्य एवं निशुल्क दवा वितरण …