लाउडस्पीकरों पर पुलिस का एक्शन! परतावल क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चला अभियान
महराजगंज । परतावल क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण noisepollution नियंत्रण और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया।
noisepollution उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परतावल क्षेत्र के दर्जनों धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया।
जहां भी शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा और अनुमति मानकों का उल्लंघन पाया गया, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए लाउडस्पीकर हटवाए गए।
किस गांवों में चला विशेष अभियान
अभियान के तहत श्यामदेउरवा, बड़हरा बरईपार, सोनकटिया, बजौली, परतावल, कोटवा, पिपरिया, कतरारी सहित दर्जनों गांवों में पुलिस टीम ने भ्रमण किया।
कई स्थानों पर बिना अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि स्तर से अधिक क्षमता वाले उपकरण पाए गए, जिन्हें मौके पर ही उतरवा दिया गया।
सख्त हिदायत
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित प्रबंध समितियों और जिम्मेदार व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में शासन के मानकों का पूर्ण पालन किया जाए।
ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
noisepollution कानून व्यवस्था पर फोकस
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान किसी विशेष समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्यायालय एवं शासन के आदेशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आगे भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण और अभियान जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
PM News 18 Hindi News Website
