Saturday , 1 August 2026

फार्मासिस्टों का बड़ा ऐलान

फार्मासिस्टों का बड़ा ऐलान

 

अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन धरना

 

फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप, एक सप्ताह में कार्रवाई की मांग।

महराजगंज। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महराजगंज में आयोजित हुई।

बैठक में जिले में धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध मेडिकल स्टोरों पर तत्काल रोक लगाने, बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा फार्मासिस्टों के लंबित ड्रग लाइसेंस एक सप्ताह के भीतर जारी करने की मांग उठाई गई।

 

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि औषधि निरीक्षक (डीआई) एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार इन गंभीर मामलों की अनदेखी कर रहा है, जिससे फार्मासिस्टों में भारी नाराजगी है।

फार्मासिस्टों के संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अगले सप्ताह से औषधि प्रशासन कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

संगठन का आर-पार की लड़ाई

जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्टों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस संबंध में सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित आंदोलन की सूचना भी दे दी गई है।

 

संगठन ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न्यायोचित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब

110 आबकारी मुकदमों से संबंधित 811 लीटर अवैध कच्ची शराब न्यायालय के आदेश पर कराया …