Thursday , 30 July 2026

गांधी आश्रम प्रबंधन पर शिकंजाबकाया वेतन वसूलने के लिए प्रशासन सक्रिय

गांधी आश्रम प्रबंधन पर शिकंजाबकाया वेतन वसूलने के लिए प्रशासन सक्रिय

देवरिया। वर्षों से लंबित बकाया वेतन भुगतान के मामले में उप श्रमायुक्त, गोरखपुर ने बड़ा कदम उठाते हुए गांधी आश्रम प्रबंधन से ₹18,79,100 की बकाया वेतन राशि को भू-राजस्व की भांति वसूलने के लिए जिलाधिकारी देवरिया को पत्र भेजा है। इससे संबंधित आदेश सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

 

दस्तावेज़ के अनुसार, महराजगंज जिले के निवासी कन्हैया लाल श्रीवास्तव द्वारा औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें कहा गया कि पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय गोरखपुर द्वारा औद्योगिक विवाद संख्या 470/2009 में दिए गए निर्णय के बावजूद उन्हें बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया।

 

उप श्रमायुक्त कार्यालय ने बताया कि संबंधित प्रबंधन को निर्धारित समय के भीतर राशि जमा करने का अवसर दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया और न ही कोई स्थगन आदेश प्रस्तुत किया गया। इसके बाद ₹18,79,100 की धनराशि भू-राजस्व की भांति वसूल कर श्रमिक को भुगतान कराने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

 

अब इस आदेश के बाद गांधी आश्रम प्रबंधन पर राजस्व वसूली की कार्रवाई की संभावना तेज हो गई है। मामले की चर्चा श्रमिकों और स्थानीय लोगों के बीच भी जोरों पर है।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग

बारिश के बाद धंसी जमीन, निकली रहस्यमयी सुरंग रायबरेली में मिले कुषाणकाल के अवशेष, ASI …