पेड़ से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो
तीन युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
महराजगंज। निचलौल-ढेसो मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर में चालक समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:15 बजे बोलेरो (नंबर UP 83 AZ 4635) ढेसो की ओर से चमनगंज पुल की तरफ आ रही थी। चमनगंज पुल से करीब 500 मीटर आगे जंगल वाले मार्ग पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा।
कारण तेज रफ्तार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में सोनू विश्वकर्मा (30), गोलू शर्मा (32) और राहुल सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों निचलौल क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
PM News 18 Hindi News Website
