Tuesday , 14 July 2026

बदलते मौसम का असर: त्वचा रोगों का प्रकोप बढ़ा, होम्योपैथिक इलाज बन रहा सहारा

बदलते मौसम का असर: त्वचा रोगों का प्रकोप बढ़ा, होम्योपैथिक इलाज बन रहा सहारा

महराजगंज। जैसे-जैसे मौसम अपने तेवर बदल रहा है, वैसे-वैसे आम जनजीवन पर उसका असर साफ दिखाई देने लगा है। इन दिनों लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

खासकर शरीर पर खुजली, चकत्ते और एलर्जी जैसी शिकायतें आम हो गई हैं, जिससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं।

अचानक बदलाव के कारण

विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव के कारण शरीर की त्वचा संवेदनशील हो जाती है, जिससे इस प्रकार की समस्याएं उभरने लगती हैं।

ऐसे में लोग एलोपैथिक दवाओं के साथ-साथ अब होम्योपैथिक इलाज की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं, जिसे सुरक्षित और असरदार माना जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद महाराजगंज के धरमपुर चौराहा स्थित सुमित्रा होम्यो क्लीनिक इन दिनों लोगों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। यहां के अनुभवी चिकित्सक डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव त्वचा रोगों के मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार कर रहे हैं।

health त्वचा की विशेष देखभाल जरूरी-डॉ.श्याम मोहन

मरीजों का कहना है कि होम्योपैथिक दवाओं से उन्हें बिना किसी साइड इफेक्ट के आराम मिल रहा है।
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, “मौसम के बदलाव के समय त्वचा की विशेष देखभाल जरूरी होती है। साफ-सफाई, संतुलित आहार और समय पर सही उपचार से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।”

क्लीनिक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। लोगों का विश्वास धीरे-धीरे होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की ओर बढ़ रहा है।

बचाव के उपाय:

शरीर की नियमित सफाई रखें
अधिक पसीना आने पर कपड़े तुरंत बदलें
तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करें

health डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें,मौसम के इस बदलते दौर में सतर्कता और सही इलाज ही स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा मंत्र है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …