नकली दवाओं पर प्रशासन का बड़ा वार: नौतनवा में ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 दुकानों के नमूने सील
महराजगंज। raid जनपद में अवैध और संदिग्ध दवाओं के कारोबार पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
व्यापक स्तर पर छापेमारी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नौतनवा तहसील क्षेत्र में बुधवार को व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
उपजिलाधिकारी नौतनवा के नेतृत्व में राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया।
अबैध दुकानों पर कार्रवाई
इस दौरान लारी मेडिकल स्टोर, नेशनल मेडिकल स्टोर, जयसवाल मेडिकल स्टोर्स, शुभम मेडिकल स्टोर, पाठक मेडिकल स्टोर, अनामिका मेडिकल स्टोर और कृष्णा मेडिकल स्टोर सहित कुल सात प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।
छापेमारी के दौरान टीम ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस, खरीद-बिक्री अभिलेख और दवाओं की गुणवत्ता की बारीकी से पड़ताल की।
जांच के दौरान चार दुकानों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद वहां से दवाओं के नमूने लेकर सील कर दिए गए।
दुकानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
औषधि निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि सील किए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी नौतनवा ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संदिग्ध दवाओं की बिक्री
अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध दवाओं की बिक्री या अवैध गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनिरुद्ध कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
