Tuesday , 14 July 2026

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने पर एसओ निलम्बित महकमे में मचा हड़कंप

Suspend:एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने पर एसओ निलम्बित,महकमे में मचा हड़कंप

महराजगंज । जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी लगातार सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में विभागीय अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्होंने ठूठीबारी थाना प्रभारी (एसओ) नवनीत नागर को निलंबित Suspend: कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसओ नवनीत नागर पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज कर लिया, जो विभागीय नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया।

थानाध्यक्ष नलंबित Suspend:

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई कर दी।

वहीं दूसरी ओर, थाना श्यामदेउरवा में निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

इससे साफ है कि एसपी किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है।

Suspend: नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …