Tuesday , 14 July 2026

37 साल सरहद पर डटे रहे वीर सपूत, मेजर कृष्ण सिंह का वतन में हुआ भव्य स्वागत

37 साल सरहद पर डटे रहे वीर सपूत, मेजर कृष्ण सिंह का वतन में हुआ भव्य स्वागत

नंदलाल गुप्ता की रिपोर्ट 

पुरैना/महराजगंज । देश की सीमाओं पर 37 वर्षों तक अपनी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का परचम लहराने वाले सेना के जांबाज़ मेजर कृष्ण सिंह के प्रथम आगमन पर उनके पैतृक गांव में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही मेजर कृष्ण सिंह अपने वतन की धरती पर पहुंचे, पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बन गया।

घुघली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख सरवन सिंह के छोटे भाई कृष्ण सिंह सरहद पर दुश्मनों से लड़ते हुए ललकारकर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने घर लौटते ही उनका स्वागत किया गया

स्कूली छात्रों ने किया भव्य स्वागत 

जब फौजी का काफिला श्री राम चौराहे पर पहुंचा उस दौरान स्कूली छात्रों की एक हुजुम पहुंच गई, और उनके बाहन को रोक कर हाथ मिलाते हुए स्वागत किया ,उस दौरान एक नन्हा छात्र उनसे लिपट गया फिर वह गोद में उठाकर समाज के लिए एक नया संदेश दे गए रास्ते में लगभग दर्जनों जगह उनका स्वागत किया गया।

गांव के लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह युवाओं और बुजुर्गों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया।

इस दौरान महिलाओं ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर अपने वीर सपूत का अभिनंदन किया।

मेजर कृष्ण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि

देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का आह्वान किया।

वीर सपूतों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य

उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे देश की सेना का है, जो दिन-रात सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात रहती है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मेजर कृष्ण सिंह के साहस, समर्पण और देशभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेजर कृष्ण सिंह को सम्मानित किया गया।

मेजर कृष्ण सिंह की घर वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश के वीर सपूतों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण सिंह ने भाई को तहे दिल से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपकी मेहनत, नेतृत्व और समर्पण हमेशा क्षेत्र के लिए प्रेरणा रहे हैं। ईश्वर से कामना है कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें और समाज सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करें।

ऐसे पावन अवसर पर अपने गांव सहित आसपास के शुभचिंतक की भारी भीड़ दिखाई दी मेजर के स्वागत में गोरखपुर महाराजगंज मार्ग के टोल प्लाजा पर एक काफिला खड़ा था ज्यों ही मेजर की गाड़ी पहुंची लोगों ने दिल से स्वागत किया और शुरू हो गया काफिला के साथ ढोल नगाड़े आगे आगे वाहनों का तांता लगा हुआ था

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …