बेहतर कानून व्यवस्था का फॉर्मूला,जनता और मीडिया का साथ जरूरी -एसपी
जनसहयोग से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था” : sp ने पत्रकारों संग संवाद में खोली प्राथमिकताओं की रूपरेखा
Also Read This: वीआईपी रायबरेली की सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ता!
पुलिस-मीडिया समन्वय पर जोर, पारदर्शिता और त्वरित सूचना आदान-प्रदान को बताया जरूरी
महराजगंज । पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रथम परिचयात्मक गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से सीधा संवाद कर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। sp उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता और मीडिया का सहयोग बेहद जरूरी है।
पहले गष्ठी में एसपी ने बनाई रणनीति
महराजगंज में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यशैली और आने वाले समय की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना है, जिसके लिए पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है।
Also Read This: आंगनबाड़ी केंद्र बना कीचड़ का दलदल!
जनसहयोग के बिना प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं
एसपी ने जोर देकर कहा कि “जनसहयोग के बिना प्रभावी पुलिसिंग संभव नहीं है।
उन्होंने मीडिया की भूमिका को बेहद अहम बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। सही और त्वरित सूचना के माध्यम से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है, बल्कि अफवाहों पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
Also Read This: दो दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए सकारात्मक और निष्पक्ष संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल से समाज में विश्वास, पारदर्शिता और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
Also Read This: आकाशीय बिजली का कहर: मकान में लगीआग
भरोसे की नई शुरुआत
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने भी जमीनी स्तर की समस्याओं, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर अमल करने का आश्वासन दिया।
Also Read This: रवि शंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यह गोष्ठी केवल परिचय तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस और मीडिया के बीच भरोसे की नई शुरुआत का संकेत भी बनी।
आने वाले समय में यह समन्वय जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
PM News 18 Hindi News Website
