Thursday , 16 July 2026

Health camp:प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,जाने आगे क्या हुआ 

उत्तम स्वास्थ्य ही सफल जीवन की                         कुंजी है 

Health camp:प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,जाने आगे क्या हुआ 

Health camp: माटी न्यास और सेकी द्वारा चार प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

Health camp: 2000 से अधिक लोगों का निशुल्क उपचार एवं दवा वितरण हुआ

समापन में ज़िला अधिकारी अनुनय झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।

उत्तम स्वास्थ्य ही सफल जीवन की कुंजी है

उत्तम स्वास्थ्य ही सफल जीवन की कुंजी है, नागरिकों का स्वस्थ रहना किसी भी देश के लिए शुभ संकेत है

उक्त बातें जिलाधिकारी अनुनय झा ने महाराजगंज इंटर कालेज, में कार्यक्रम के दौरान कही

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के सीएसआर सहयोग से माटी न्यास द्वारा आयोजित

Health camp: निशुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर के समापन समारोह में कहीं।

नशा-मुक्ति पर सुझाव 

डीएम ने बॉर्डर जनपद के चलते यहॉं नशे की तस्करी इत्यादि का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि

माटी अपने अगले शिविरों में नशा-मुक्ति को भी शामिल करने का सुझाव भी दिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ संजय राय (एम्स दिल्ली), नेत्र विशेषज्ञ रवि चौहान,

Health camp: हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक बंसल (अपोलो हॉस्पिटल),

डॉ नदीम अहमद (अपोलो, दिल्ली) व अन्य विशेषज्ञ और चिकित्सक शामिल हुए।

दिनचर्या की भूमिका सर्वोत्तम 

एम्स दिल्ली में आये डॉ संजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि बीमारियों से दूर रहने के लिए

दवा उपचार से अधिक भूमिका उचित खान-पान और दिनचर्या की है,

लोगों को शारीरिक व्यायाम और हरी सब्जियों के सेवन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इस कार्यक्रम में डीआईओएस महाराजगंज प्रदीप कुमार और सीएमओ श्रीकांत शुक्ला को  शिविर में

उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में 2000 लोगों का मुफ्त इलाज हुआ 

महाराजगंज इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार चौधरी ने स्वागत वक्तव्य दिया।

ज्ञात हो कि माटी न्यास की ओर से महाराजगंज में पिछले दो दिनों से

पनियरा, कुल्हुई, परसा मलिक एवं  मऊ पाकड़ में चल रहे स्वास्थ्य शिविर का यह समापन समारोह था।

शिविरों में दो हजार से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज और दवा वितरित की गई।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

बदलते मौसम का असर: त्वचा रोगों का प्रकोप बढ़ा, होम्योपैथिक इलाज बन रहा सहारा

बदलते मौसम का असर: त्वचा रोगों का प्रकोप बढ़ा, होम्योपैथिक इलाज बन रहा सहारा महराजगंज। …