Friday , 16 October 2026

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गाँवों का भी अधिकार है: डीएम

माटी न्यास और सेकी के तत्वावधान में महाराजगंज में दो स्वास्थ्य एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन।

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गाँवों का भी अधिकार है: डीएम

DM: महराजगंज। माटी न्यास और भारत सरकार के उपक्रम सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के तत्वावधान में महाराजगंज इंटर कालेज, मऊपाकड़ और मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, कुल्हुई में एम्स मेदांता जैसे बड़े अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा लगभग 1000 लोगों को निशुल्क जाँच एवं दवा वितरण।

सेहत केवल शहरों की सुविधा नहीं, गाँवों का भी अधिकार है। आज का यह प्रयास उसी अधिकार को मज़बूत करने की दिशा में एक कदम है। सरकार भी ग्रामीण स्वास्थ्य को लेकर प्रयत्नशील है, सभी ग्रामीण भाई-बहन इसका पूरा लाभ उठाएँ।

हमारी कोशिश रहे कि हम सब निरोग रहें

उक्त बातें DM: महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने महाराजगंज इंटर कालेज, मऊ पाकड़ में माटी न्यास और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहे कि हम निरोग रहें जिसके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव मुक्त जीवन और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर नवनाथ प्रसाद (सीएमओ) और प्रदीप कुमार शर्मा (डीआईओएस) भी उपस्थित रहे।

शिविर में चिकित्सक मौजूद

महाराजगंज इंटर कालेज, मऊपाकड़ शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ० सतीश चेतल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित रंजन, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ जनार्दन सिंह, राज आई की टीम व अन्य विशेषज्ञ और चिकित्सक शामिल हुए।

वहीं मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, कुल्हुई में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० संतोष, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ० अहमद मिनहाजुद्दीन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० दीपक सोनकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० अजय कुमार और रेमेडियो की टीम शामिल हुई।

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक बड़ी चुनौती है

मदर मरियम ग्लोबल स्कूल, कुल्हुई में नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि की भूमिका में रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एक बड़ी चुनौती है।

आज का यह शिविर उसी कमी को कम करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। हमें उम्मीद है कि इससे लोगों में नियमित जाँच की आदत भी बनेगी।

डॉ० अहमद मिन्हाज ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज की नींव है। आज यहाँ मिलने वाली निःशुल्क सलाह और दवाएँ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएँगी।

1000 से अधिक लोग निशुल्क जाँच एवं दवा वितरण

डॉ संतोष ने अपने संबोधन में कहा कि बीमारियों से दूर रहने के लिए दवा उपचार से अधिक भूमिका उचित खान-पान और दिनचर्या की है, लोगों को शारीरिक व्यायाम और हरी सब्जियों के सेवन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में डायरेक्टर मीरा अधमी ने जबकि महाराजगंज इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुजीत कुमार चौधरी ने स्वागत वक्तव्य दिया।

माटी न्यास के संयोजक आसिफ़ आज़मी ने दोनों जगह मेहमानों और डॉक्टरों का स्वागत  किया। दोनों शिविर में लगभग 1000 से अधिक लोग निशुल्क जाँच एवं दवा वितरण से लाभान्वित हुए।

दोनों शिविरों में प्रशांत त्रिपाठी, अनीस ख़ान, मनीष जायसवाल, मोहम्मद आसिम, डॉ० धर्मेंद्र, वसीम रफ़ी आदि माटी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

सोनू मोदनवाल मीडिया प्रभारी महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निचलौल और कटहरी बाजार में दुकानों पर छापेमारी

नवरात्र में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा!   निचलौल और कटहरी बाजार में …