Sunday , 30 August 2026

महराजगंज में सीएम डैशबोर्ड पर सख्त एक्शन

महराजगंज में सीएम डैशबोर्ड पर सख्त एक्शन

डीएम संतोष कुमार शर्मा का अल्टीमेटम—B, C, D ग्रेड नहीं होगा बर्दाश्त

DM: महराजगंज। जनपद में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों की योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की गहन समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर DM: ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बी, सी और डी ग्रेड किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होंगे।

डीएमडी विस्तार से किया समीक्षा

बैठक में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग विभाग की परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

पर्यटन परियोजनाओं में विलंब पर DM: ने कार्यदाई संस्था से समन्वय कर पूर्णता तिथि में आवश्यक संशोधन कराने तथा समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भवन कार्य में तेजी के नर्देश

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा गया।

छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष जताते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पंचायत सहायकों के माध्यम से फैमिली आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

आपसी समन्वय से कार्य करें अधिकारी -डीएम

पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को इसी माह प्राप्त करने के निर्देश देते हुए डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।

पीएम कुसुम योजना में खराब प्रगति पर उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया गया।

दुग्ध एवं मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों की संख्या और सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

एंबुलेंस सेवा पर विस्तृत चर्चा

सीएमओ को 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए ताकि जरूरतमंदों तक समय से सहायता पहुंच सके।

कन्या सुमंगला योजना के तहत लंबित पुनः सत्यापन आवेदनों को इसी माह निस्तारित करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं की खराब प्रगति पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …