Saturday , 17 October 2026

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में गूंजेगा हर-हर महादेव, शिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट 

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया धाम में गूंजेगा हर-हर महादेव, शिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट 

 Religion: महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में फाल्गुन शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आस्था के इस महापर्व पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सीसीटीवी करेगा श्रद्धालुओं की निगरानी 

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है, वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। अग्निशमन विभाग की टीम भी मेले में तैनात रहेगी।

प्रशासन के देख रेख में होगा जलाभिषेक

स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हर वर्ष की भांति इस बार भी पंचमुखी धाम में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रशासन की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल में भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

जानकारी के मुताबिक निचलौल क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में फाल्गुन शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी यूपी पुलिस

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु निर्भीक होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में नेपाल राष्ट्र सहित दूर-दराज के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और मनोकामनाएं मांगते हैं। इस भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जा रही है।

ड्यूटी पर तैनात गई यातायात पुलिस 

किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समाप्त करने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों के साथ एलआईयू और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी भी सक्रिय रहेंगे। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

Religion: प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …